दूसरे स्टूडेंटस नेशनल गेम्स का आयोजन 20 जुलाई से अहमदाबाद में

नयी दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। स्टूडेंटस गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के दूसरे स्टूडेंटस नेशनल गेम्स के पहले चरण का आयोजन अहमदाबाद के एसजीवीपी गुरुकुल में आयोजित किया जाएगा।

20 से 22 जुलाई तक होने वाले इन खेलों में देश के 12 राज्यों से 2000 से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना है। दिल्ली से इन खेलों में लगभग 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इन खेलों में क्रिकेट, फुटबाल, ताइक्वांडो, योग, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल के मुकाबले सात आयु वर्गों में होंगे। दिल्ली स्कूल गेम्स एसोसिएशन (डीएसजीए) इन खेलों के दो टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। इस साल समय की कमी के कारण डीएसजीए ने अपनी टीम को फुटबाल और क्रिकेट में उतारने का फैसला किया है।

डीएसजीए के अध्यक्ष वीपी पांचाल ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली दूसरे स्टूडेंट्स नेशनल गेम्स में क्रिकेट और फुटबॉल में तीन वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में हिस्सा लेगा।

इनके लिए चयन ट्रायल नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल में 14 से 16 जुलाई तक होंगे। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को आनलाइन पंजीकरण कराने होंगे।

इसके बाद गोवा में अक्टूबर में दूसरे स्टूडेंटस नेशनल गेम्स के दूसरे चरण का आयोजन होगा और इसमें दिल्ली की टीम सभी खेलों के लगभग सभी आयु वर्गो में हिस्सा लेगी। ऐसी उम्मीद है कि अक्टूबर में दिल्ली की ओर से 450 खिलाड़ियों का दल गोवा जाएगा।

इन खेलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है और दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों में पंजीकृत कोई भी खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन मुफ्त है। खिलाड़ी को अपने परिजनों के फोन नम्बर और अपने आधार कार्ड के साथ पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उसे ट्रायल्स के लिए बुलाया जाएगा और चुने जाने की स्थिति में वह दूसरे स्टूडेंटस नेशनल गेम्स में दिल्ली राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493