टॉम हार्डी की पत्नी को दूसरे बच्चे की उम्मीद

लॉस एंजेलिस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता टॉम हार्डी और उनकी पत्नी शार्लोट रिले अपने दूसरे बच्चे की एक साथ उम्मीद कर रहे हैं।

दोनों वर्ष 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे और पहले ही उनके दो बच्चे हैं। हार्डी का अपनी पूर्व पत्नी रचेल स्पीड के साथ 10 साल की बेटी लुई है।

सूत्रों ने ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ से रविवार को कहा कि दोनों नए आगंतुक का स्वागत करेंगे।

दोनों ‘स्विमिंग विद मेन’ के प्रीमियर में नजर आए थे।

हार्डी और रिले की मुलाकात वर्ष 2009 की श्रृंखला ‘वाउथरिंग हाइट्स’ के सेट पर हुई थी और बाद में दोनों ने ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ और ‘कैंडी चॉप’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493