बेल्जियम की विश्व कप सफलता का श्रेय मार्टिनेज को : नासेर

मॉस्को, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम के खिलाड़ी नासेर चाडली ने फीफा विश्व कप में टीम की सफलता का श्रेय मुख्य कोच रोबटरे मार्टिनेज को दिया है।

नासेर ने कहा कि वह इस श्रेय के हकदार हैं।

उल्लेखनीय है कि मार्टिनेज के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में पांच बार की विश्व कप चैम्पियन ब्राजील को 2-1 से हराया था।

सेमीफाइनल में मंगलवार को बेल्जियम का सामना फ्रांस से सैंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में रात को 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा।

मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में नासेर ने कहा, “मार्टिनेज ने विगान जैसे छोटे से क्लब के साथ शुरुआत की थी और अच्छा काम करते हुए वह एवर्टन पहुंचे। उनके अनुभव, कौशल और सोचने के तरीके के साथ के कारण हंम आज यहां हैं। यह सब उनकी वजह से है।”

नासेर ने कहा कि ब्राजील जैसी टीम को हराने के बाद उनकी टीम का आत्मविश्वास और भी मजबूत हो गया है। हालांकि, उनके खिलाड़ी अति उत्साहित नहीं हौ और वे हर किसी का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा, “अगर आप ब्राजील को हरा सकते हैं, तो आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं। हम हर किसी का सम्मान करते हैं, लेकिन अगर हमने डर के साथ खेला, तो हम फ्रांस को नहीं हरा पाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493