‘तारक मेहता..’ के अभिनेता कवि कुमार आजाद का निधन

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

तारक मेहता के शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने आईएएनएस से कहा, “हम अपने वरिष्ठ अभिनेता कवि कुमार आजाद के निधन की सूचना देते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह तारक मेहता में डॉक्टर हाथी का किरदार निभा रहे थे। उनका निधन आज सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ।”

मोदी ने कहा, “वह एक बेहतर अभिनेता और एक बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति थे। वह वास्तव में शो से प्यार करते थे और अपनी तबियत नहीं ठीक होने के बाद भी हमेशा शूटिंग के लिए आए। उन्होंने आज सुबह फोन कर कहा था कि वह ठीक नहीं है और शूट के लिए आने में असमर्थ हैं। इसके बाद हमें यह खबर मिली कि वह गुजर गए। हम सब कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493