चेन्नयन एफसी को सहायक कोच बने पॉल ग्रूव्स

चेन्नई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा चैम्पियन क्लब चेन्नयन एफसी ने सोमवार को इंग्लैंड के पॉल ग्रूव्स को आने वाले सीजन के लिए अपना सहायक कोच नियुक्त किया है।

52 साल के ग्रूव्स पिछले सीजन में बर्मिघम सिटी की प्राथमिक टीम के कोच थे। वह मार्क लिलिस का स्थान लेंगे।

ग्रूव्स दो बार की विजेता के मुख्य कोच जॉन ग्रेगोरी और स्पोटर्स साइटिंस्ट नियाल क्लार्क के साथ जुड़ेंगे। वह इन दोनों के साथ इंग्लैंड के लीग-1 क्लब क्रोवले टाउन में 2014-15 सीजन में काम कर चुके हैं।

पॉल ने कहा, “मैं जॉन और नियाल के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हूं। चेन्नइयन एफसी में अच्छे विदेशी और भारतीय खिलाड़ी हैं। टीम आने वाले सीजन के लिए तैयार है। मुझे उम्मीद है कि टीम अपने खिताब को बचा पाने में सफल रहेगी।”

जॉन ने कहा, “पॉल का खिलाड़ी के तौर पर करियर शानदार रहा है। वह शीर्ष कोचों के साथ काम कर चुके हैं। वह इंग्लैंड में सम्मानित शख्सियत हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493