नीदरलैंड्स : विमान में बम की अफवाह पर हवाईअड्डा खाली कराया गया

द हेग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स के ऐंधोवन हवाईअड्डे पर विमान में बम की अफवाह के बाद हवाईअड्डे को पूरी तरह से खाली करा लिया गया।

डच सैन्य पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से विमान की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रेयानएयर विमान एडिनबर्ग के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि विमान में एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि विमान में बम रखा है।

डच मीडिया के मुताबिक, हालांकि इसकी वजह से किसी अन्य उड़ान सेवा में देरी नहीं हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493