काहिरा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अरब लीग के महासचिव अहमद अबूल घेत ने ट्यूनीशिया में आतंकवादी हमले की निंदा की। इस हमले में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अरब लीग के प्रवक्ता महमूद अफीफी ने सोमवार को कहा कि अरब लीग ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में ट्यूनीशिया के साथ प्रतिबद्धता जताई है।
अरब लीग प्रमुख ने जोर देकर कहा कि इस तरह के आपराधिक कृत्य ट्यूनीशिया के नेतृत्व को डगमगाएंगे नहीं।
उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
dharmpath.com dharmpath