विंबलडन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। तीन बार के चैम्पियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम-विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक सोमवार को खेले गए अंतिम-16 दौर के मुकाबले में जोकोविक ने रूस के कारेन काचानोव को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।

इस मैच में जोकोविक ने एक दर्जन बेजां गलतियां कीं और कुल 29 विनर्स के साथ काचानोव को बाहर का रास्ता दिखाया।

टूर्नामेंट के 12वें सीज जोकोविक का अगले दौर में सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा, जिन्होंने अर्नेस्ट गुलबिस को तीन घंटे 28 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 7-6 (5), 7-6, (10), 6-1 से हराया।

जोकोविक ने मैच के बाद कहा, “मैं खुश हूं।”

जोकोविक अब तक कुल 10 बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। इस मामले में वह ब्रिटेन के एंडी मरे की बराबरी कर चुके हैं। स्विस स्टार रोजर फेडरर (16), जिमी कॉनर्स (14) और बोरिस बेकर (11) ही इनसे अधिक बार इस प्रतिष्ठित आयोजन के अंतिम-8 दौर में पहुंच सके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493