सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड ने बहाया पसीना

जेलेनोगोरस्क (रूस),10 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम ने फीफा विश्व कप में क्रोएशिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले मंगलवार को जमकर अभ्यास किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के खिलाड़ियों ने सेंट पीटर्सबर्ग के पास कोच साउथ गैरेथ की अध्यक्षता में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

इंग्लैंड के लिए लगभग 30 वर्षो में यह सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है जिसे लेकर टीम के कुछ खिलाड़ी नर्वस भी दिखाई दिए।

बुधवार को होने वाला सेमीफाइनल इंग्लैंड के लिए 1966 के बाद से अब तक तीसरा बड़ा मुकाबला होगा। इंग्लैंड इससे पहले 1966 में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा था, जहां उसने खिताब जीता था। इसके अलावा 1990 में फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में उसे पश्चिम जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड की टीम पिछली बार जब फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी, तो मौजूदा टीम के 23 में से 17 खिलाड़ियों का जन्म भी नहीं हुआ था।

साउथगेट के लिए अच्छी बात यह है कि अभी कोई भी खिलाड़ी चोटिल नहीं है। इंग्लैंड नौंवीं बार क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में उतरेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493