एएस रोमा ने ब्राजीलियन गोलकीपर फुजातो से किया करार

रोम, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के क्लब एएस रोमा ने ब्राजील के गोलकीपर डेनियल फुजातो के साथ करार किए जाने की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल के फुजातो अब 2022 तक क्लब के लिए खेलते रहेंगे। वह पिछले सीजन में ब्राजील के क्लब पाल्मेरास के लिए खेले थे।

फुजातो ने रोमा की वेबसाइट पर कहा, “आज मेरे करियर में एक चुनौतीर्पूर्ण काम की शुरुआत हुई है। मुझे पता है कि रोमा बहुत अच्छी है क्योंकि क्लब में ब्राजील गोलकीपरों के शामिल होने की लंबी परंपरा रही है। उनके कदमों पर चलने के लिए मैं सब कुछ करूंगा।”

फुजातो रोमा के गोलकीपिंग को मजबूती देंगे, जिनमें उनके हमवतन एलिसन बेकर और इटली के एंटोनियो मिरांटे पहले से ही मौजूद हैं।

रोमा क्लब ने कहा कि फुजातो 63 नंबर की जर्सी पहनकर खेलेंगे क्योंकि इसी साल उनके पिता का जन्म हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493