इंग्लैंड के हेंडरसन-वार्डी क्रोएशिया का सामना करने के लिए तैयार

जेलेनोगोरस्क (रूस), 10 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के मिडफील्डर जॉर्डन हेंडरसन और स्ट्राइकर जैमी वार्डी ने फीफा विश्व कप में क्रोएशिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम के साथ आखिरी बार अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, लिवरपूल के कप्तान और मिडफील्डर हेंडरसन स्वीडन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में चोटिल हो गए थे, लेकिन अब वह चोट से उबर चुके हैं क्रोएशिया के खिलाफ अंतिम एकादश मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वहीं लिसेस्टर सिटी के स्ट्राइकर वार्डी कोलंबिया के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में चोटिल हो गए थे और अब चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। वार्डी ने ट्वीट कर अपनी फिट होने की खबर दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “खिलाड़ियों के साथ फिर से ट्रेनिंग में वापसी करना अच्छा है।”

इंग्लैंड 28 वर्षो में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। उसने 52 साल पहले 1966 में विश्व कप जीता था। टीम लंच के बाद मास्को जाएगी और लुज्निकी स्टेडियम में रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493