‘प्रस्थानम’ की शूटिंग के लिए अपने स्कूल पहुंचे अली फैजल

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अली फैजल आगामी फिल्म ‘प्रस्थानम’ के एक गाने की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर के साथ अपने स्कूल जा पहुंचे।

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अली फैजल आगामी फिल्म ‘प्रस्थानम’ के एक गाने की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेत्री अमायरा दस्तूर के साथ अपने स्कूल जा पहुंचे।

अली ने अपने बयान में कहा, “वापस स्कूल पहुंचकर भावुक हुआ। किसी के लिए भी उसका स्कूल और कोई शैक्षिक संस्थान ढेर उसे यादों से भर देता है और अब एक कामकाजी शख्स के रूप में स्कूल जाकर फिल्म की शूटिंग काफी अलग अनुभव था।”

अभिनेता ने कहा, “यह शानदार अनुभव रहा। स्कूल बिल्कुल नहीं बदला है और मुझे इमारत की संरचना, शिक्षक और यहां की संस्कृति सहित ला मार्टिनियर स्कूल की हर चीज पसंद है।”

फिल्म ‘प्रस्थानम’ में संजय दत्त और सत्यजीत दुबे भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493