रोनाल्डो के ब्रैंड से बड़ा स्पेनिश लीग : तबास

मेड्रिड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के अध्यक्ष जेवियर तबास का कहना है कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड करार से इस लीग के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं है।

रोनाल्डो ने रियल मेड्रिड को छोड़कर सेरी-ए चैम्पियन जुवेंतस से हाथ मिला लिया है। दोनों क्लबों के बीच ट्रांसफर पर समझौता 12.32 करोड़ डालर पर हुआ है।

स्पेनिश समाचार पत्र ‘मार्का’ को दिए बयान में तबास ने कहा, “पिछले कुछ वर्षो में हम इस चीज पर काम कर रहे थे कि इस प्रकार के स्थानांतरण से अधिक प्रभाव न पड़े।”

तबास ने कहा, “पहले मैं ऐसी चीजों से काफी चिंतित रहता था, लेकिन अब अधिक चितित नहीं रहता। हमने ट्रांसफर विंडो पर अधिक रूप से न निर्भर होने की सोच पर काफी काम किया है। स्पेनिश लीग में हम बड़े खिलाड़ियों के नामों से काफी आगे हैं। जैसे रियल मेड्रिड की टीम क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम से काफी बड़ी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493