बैडमिंटन : थाईलैंड ओपन प्री-क्वार्टर में प्रणॉय और कश्यप, समीर हारे (लीड-1)

बैंकॉक, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप और एच.एस. प्रणॉय ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को थाईलैंड ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हालांकि, पुरुष एकल वर्ग में समीर वर्मा को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

समीर को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी तानोंगसाक साएंसोबूनसुक ने मात दी। तानोंगसाक ने उन्हें 44 मिनट में सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग के अन्य मैचों में भारत को सफलता हाथ लगी। पारुपल्ली ने कनाडा के जेसन एंथोनी हो शुए को और प्रणॉय ने स्पेन के पाब्लो एबियान को मात दी।

पारुपल्ली ने 38 मिनट के भीतर ही जेसन को सीधे गेमों में 21-15, 21-17 से मात देकर अंतिम-16 दौर में अपनी जगह बना ली है, जहां उनका सामना जापान के कांटा सुनेयामा से होगा।

प्रणॉय ने पाब्लो को 35 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-19 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उनका सामना अगले दौर में इंडोनेशिया के सोनी कुनकोरो से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493