शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ियों को हराना सपना था : मनिका

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने कहा है कि शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ियों को हराना उनका सपना था और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान इसे पूरा कर लिया है।

मनिका ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में इस वर्ष अप्रैल में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में वर्ल्ड नंबर-4 फेंग तियानवेइ और झोउ यिहान को मात दी थी।

23 वर्षीय मनिका ने महिला एकल वर्ग में सिंगापुर की मेंगयू यु को 4-0 (11-7, 11-6, 11-2, 11-7) से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने मौमा दास के साथ महिला युगल में रजत और साथियान गणेसकरण के साथ मिश्रित युगल में कांस्य पदक भी अपने नाम किए थे।

मनिका ने फेमिना पत्रिका के विशेष अंक में कहा, “शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ियों को हराना मेरा सपना था और मैंने राष्ट्रमंडल खेलों में इसे हासिल कर लिया।”

उन्होंने कहा, “जब मैं खेलती हूं तो मैं इस पर ध्यान नहीं देती कि मेरा प्रतिद्वंद्वी वर्ल्ड नंबर-4 है या वह सिंगापुर से है। मैं सिर्फ अपना खेल खेलती हूं और इसमें 100 प्रतिशत देती हूं। राष्ट्रमंडल खेलों में भी मैंने यही किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493