सेंट पीटर्सबर्ग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के स्टार फुटबालर पॉल पोग्बा ने फीफा विश्व कप शुरू होने से पहले कहा था कि यह उनके लिए आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पोग्बा ने कहा, “चार साल में मैं 29 वर्ष का हो जाऊंगा। कौन जानता है कि मेरी जगह कौन लेगा।”
फ्रांस के कोच दिदिएर देसचाम्प्स ने मंगलवार रात बेल्जियम के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा, ” वह निडर हैं। टीम में उनका विकास हुआ है। वह एक भावनात्मक खिलाड़ी है और उनका प्रदर्शन ही टीम में उनकी महत्व को बढ़ाता है।”
इंग्लिश, फ्रेंच, इटालियन और स्पेनिश भाषा बोलने वाले पोग्बा ने बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली जीत को थाईलैंड की गुफा से बचाए गए 12 बच्चों को समर्पित किया है।
dharmpath.com dharmpath