संजीदा ने ‘अश्के’ के लिए सीखी पंजाबी

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री संजीदा शेख ने फिल्म ‘अश्के’ के लिए पंजाबी भाषा सीखी है। यह उनकी पहली पंजाबी फिल्म है।

संजीदा ने एक बयान में कहा, “पंजाबी लोग हमेशा से ही जोशीले तथा गर्मजोशी से भरे होते हैं और फिल्म के लिए नई भाषा सीखना बहुत मजेदार रहा। अमरिंदर गिल के साथ शूटिग करना वाकई बहुत मजेदार अनुभव रहा और अपनी पदार्पण फिल्म में एक नई भाषा के साथ-साथ बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।”

प्रोडक्शन यूनिट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान संजीदा ने बहुत मस्ती की, यहां उन्होंने टीम के कुछ सदस्यों के लिए खाना भी बनाया।

अंबरदीप सिंह निर्देशित ‘अश्के’ में संजीदा के अलावा अमरिंदर गिल, हॉबी धालीवाल, जसविंदर भल्ला तथा गुरशबद सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493