आनंद एल. राय के चेहरे पर मुस्कुराहट ले आते हैं शाहरुख

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार आनंद एल. राय का कहना है कि वह नहीं जानते हैं कि यह सुपरस्टार शाहरुख खान के जादुई अभिनेता होने का असर है या बेहतरीन शख्स होने का असर कि वह (शाहरुख) उनके चेहरे पर मुस्कुराहट ले आते हैं।

राय ने बुधवार रात ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख के किरदार के एक हास्य-चित्र साझा किया।

राय ने लिखा, “मैं सच में नहीं जानता कि यह उनके अंदर का एक बेहतरीन इंसान है या जादुई अभिनेता है जो सेट पर मौजूदगी के दौरान मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट और खुशी ले आता है। आपको प्यार खान साहब शाहरुख खान। ‘जीरो’ के फिल्मांकन के हर पल का आनंद लिया है।”

फिल्म में अभिनेत्री कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं।

‘जीरो’ 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493