इंग्लैंड से अधिक मजबूत थी क्रोएशिया : सुबासिक

मॉस्को, 12 जुलाई (आईएएनएस)। क्रोएशिया की राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक ने कहा कि फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में उनकी टीम इंग्लैंड से अधिक मजबूत और शारीरिक रूप से अधिक बेहतर थी।

बुधवार रात को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से मात दी।

क्रोएशिया ने इतिहास में पहली बार विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया है। सेमीफाइनल मैच में टीम के लिए विजयी गोल मारियो मांड्जुकिक ने किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, गोलकीपर सुबासिक ने कहा कि उनके लिए विश्व कप फाइनल में पहुंचना एक सपना है। उन्होंने कहा कि हर कोई जीतना चाहता है।

एएस मोनाको फुटबाल क्लब के गोलकीपर ने इस बात को स्वीकार किया है कि फ्रांस फाइनल में जीत की प्रबल दावेदार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493