मास्को, 12 जुलाई (आईएएनएस)। क्रोएशिया के डिफेंडर डोमागोज विदा ने फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मेजबान रूस के खिलाफ यूक्रेन की तारीफ करने वाले बयान पर मांफी मांगी है।
क्वार्टर फाइनल मैच में विदा ने एक वीडियो में ‘ग्लोरी टू यूक्रेन’ कहा था।
समाचार एजेंसी स्पूतनिक के मुताबिक, यह बयान यूक्रेन में 2014 में रूस के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आया था जिसके कारण देश के चुने गए राष्ट्रपति को हटना पड़ा था और इसने देश के पूर्व में स्वतंत्रता अभियान को हवा दे दी थी।
लुज्निीकी स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हुए सेमीफाइल मैंच मे जब भी गेंद विदा के पास आती तब दर्शक उनका मजाक उड़ाते थे।
29 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, “मैं जानता हूं कि मैंने गलती की। मैंने यह किसी मकसद से नहीं किया। मैं एक बार फिर रूस से माफी मांगता हूं।”
डिफेंडर ने माना कि उनकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ काफी मुश्किल खेल खेलना पड़ा। इंग्लैंड को मात देकर क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंची है। विदा का कहना है कि उनकी टीम अपने देश के लोगों के लिए खेलेगी और अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।
उन्होंने कहा, “अभी भी एक मैच बाकी है।”
dharmpath.com dharmpath