नाटो सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ट्रंप से मुलाकात की

कीव, 13 जुलाई (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को ने गुरुवार को बेल्जियम के ब्रसेल्स में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की।

दोनों के बीच यूक्रेन में सुधारों को लेकर चर्चा हुई। ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पोरोशेन्को और ट्रंप के बीच यह दूसरी बैठक थी। दोनों राष्ट्रपति जून 2017 के बाद पहली बार मिले।

ट्रंप 16 जुलाई को फिनलैंड के हेलसिंकी में पुतिन से मुलाकात करेंगे।

दो दिवसीय नाटो सम्मेलन ब्रसेल्स में बुधवार को शुरू हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493