कनिका शूटिंग के दौरान भावुक हुईं

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ‘दीया और बाती हम’ की अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी अपनी पहली लघु फिल्म की शूटिंग के दौरान भावुक हो गईं।

यह लघुफिल्म मां-बेटी के संबंधो ेके संबंधों पर है।

कनिका ने लघुफिल्म ‘फॉरेवर व्हीम’ का लेखन और निर्माण किया है, जो मां-बेटी के संबंधों को बयां करती है। फिल्म में बेटी को कैंसर होता है।

कनिका ने कहा,”यह फिल्म बीमारी से लड़ने वाले रोगी के बारे में नहीं है। यह मां-बेटी के संवेदनशील संबंधों पर आधारित है। मुझे यह विशेष दृश्य याद है, जहां मेरे पास वीडियो डायरी रिकॉर्ड करनी है और मैं रोना शुरू कर देती हूं।”

वह कहती हैं कि इस पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं खासा भावुक थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493