नेमार की नौटंकी ने लोगों को हंसाया : मार्को

मॉस्को, 13 जुलाई (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स के पूर्व फारवर्ड मार्को वान बास्टेन ने शुक्रवार को कहा कि ब्राजील के फारवर्ड और स्टार खिलाड़ी नेमार ने अपने खेल की नौटंकी से सबको हंसाया है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा के विकास के लिए प्रमुख अधिकारी के रूप में अपने भूमिका के बारे में बात करते हुए मार्को ने यह टिप्पणी की।

मार्को ने कहा कि ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार को उनके अंदर झांक कर देखने की जरूरत है।

संवाददाताओं से मार्को ने कहा, “सामान्य रूप से देखा जाए, तो यह रवैया नहीं है। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करनी होगी और खेल भावना से भरे रहना होगा। अगर आप नौटंकी ज्यादा करते हैं, तो इससे कोई मदद नहीं मिलने वाली।”

मार्को ने कहा, “यह एक तथ्य है और मुझे लगता है कि निजी तौर पर नेमार को अपनी स्थिति पर विचार करने की जरूरत है। खेल में थोड़ी सी मजाक-मस्ती होना ठीक है। यह सकारात्मक बात है कि नेमार लोगों को हंसाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493