विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं मोड्रिक : क्रोएशिया कोच

मॉस्को, 13 जुलाई (आईएएनएस)। क्रोएशिया के कोच ज्लातको डालिक ने अपनी टीम के कप्तान लुका मोड्रिक की तारीफ की है।

कोच ने कहा कि मिडफील्डर मोड्रिक फीफा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के पुरस्कार के काबिल हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, डालिक ने कहा कि कप्तान मोड्रिक बालोन डी ओर खिताब जीतने के काहिल हैं।

उन्होंने कहा कि अगर क्रोएशिया विश्व कप का खिताब नहीं जीतता है, तो रियल क्लब में बेहतरीन सीजन और विश्व कप में एक कप्तान के तौर पर सफल करियर के लिए मोड्रिक बालोन डी ओर खिताब के काबिल हैं।

कोच ने कहा कि विश्व कप में उनकी टीम का सफर सफल रहा है, क्योंकि उनकी टीम में एकता रही है।

डालिक ने यह भी कहा कि लियोनेल मेसी और नेमार जैसे स्टार खिलाड़ियों की तरह निजी खिलाड़ियों से की अधिक एक पूरी टीम का होना बेहद जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493