आईएसएल-5 में एटीके का प्रतिनिधित्व करेंगे मोरक्को के मिडफील्डर

कोलकाता, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दो बार फुटबाल की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब जीतने वाले एटीके ने शुक्रवार को मोरक्को के मिडफील्डर नासेर अल-मिमोनी के साथ करार की घोषणा की।

मिमोनी को आईएसएल के पांचवें सीजन में एटीके का प्रतिनिधित्व करते देखा जाएगा।

मोरक्को के फर्स्ट डिविजन क्लब मोगरेब के लिए मिमोनी ने 100 से अधिक मैच खेले हैं।

मोगरेब क्लब के साथ मिमोनी ने अफ्रीकी चैम्पियंस लीग और क्लब विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है। इसके साथ उन्होंने दो लीग खिताब भी जीते हैं।

वर्तमान में वह इत्तिहाद क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन उन्हें आईएसएल के इस सीजन में एटीके टीम की जर्सी में खेलते देखा जाएगा।

मोरक्को के अनुभवी मिडफील्डर के शामिल होने से एटीके का मिडफील्ड और भी मजबूत होगा। इसमें मैनुएल लानजारोते ब्रूनो जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

एटीके के नवनियुक्त मुख्य कोच स्टीव कोपेल ने कहा, “इस क्लब के लिए मिमोनी बेहद ही मूल्यवान खिलाड़ी होगें। टीम जिस प्रकार से तैयार हो रही है, मैं उससे बेहद खुश हूं। मैं आशवस्त हूं कि मिडफील्ड में उनकी उपस्थिति टीम को और भी मजबूती देगी।”

अपने करार के बारे में मिमोनी ने कहा, “मैं एटीके जैसे बड़े क्लब के साथ करार कर खुश हूं और आईएसएल में एक सफल सीजन का इंतजार कर रहा हूं।”

एटीके ने आईएसएल के पिछले सीजन का समापन 10 टीमों की सूची में नौवें स्थान पर रहते हुए किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493