लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। चेल्सी फुटबाल क्लब ने अपने मुख्य कोच एंटोनियो कोंटे को उनके पद से हटाए जाने की घोषणा की है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 48 वर्षीय इटली निवासी ने इस सप्ताह सीजन की शुरुआत से पहले आयोजित प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लिया था।
कोंटे के चेल्सी के साथ हुए नए करार को समाप्त होने में एक साल का समय शेष रह गया था। चेल्सी के साथ पहले सीजन में कोच कोंटे ने प्रीमियर लीग खिताब जीता था।
इसके बाद उन्होंने चेल्सी के साथ मई में एफए कप का खिताब जीता था। हालांकि, पिछला सीजन टीम ने पांचवें स्थान पर रहते हुए समाप्त किया था।
ऐसा कहा जा रहा है कि नपोली के पूर्व कोच मोरिजियो सारी चेल्सी के नए कोच के रूप में नियुक्त हो सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath