जेरूसलम, 13 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायली प्रीमियर लीग के एक फुटबाल क्लब के मालिक बारक अबरामोव को कर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल पुलिस की ओर से गठित एक विशेष इकाई की जांच में पता चला है कि अबरामोव ने स्टेडियम में भोजनशाला के लिए टेंडर हासिल किए थे, लेकिन उसे बड़े अपराधियों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार और इजरायल कर प्राधिकरण के अनुसार, इन अपरोधियों ने इससे लाखों कमाए, लेकिन उन्होंने इसकी रिपोर्ट उन्हें नहीं दी।
अबरामोव (39) इस समय घर में नजरबंद हैं। उन पर अपराध, कर चोरी तथा धनशोधन में शामिल होने का संदेह है। वह जापानिका नाम के एक एशियन फूड चैन के मालिक हैं जिसके पूरे इजरायल में 33 रेस्तरां हैं।
अबरामोव ने दो साल पहले ही ‘बेनी येहुदा तेल अवीव’ फुटबाल टीम खरीदी थी, जो इजराइली प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में छठे स्थान पर रही थी।
dharmpath.com dharmpath