ब्राजील की फुटबाल स्टार मार्टा संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एम्बेसडर

संयुक्त राष्ट्र, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील की महिला फुटबाल खिलाड़ी मार्टा विएरा डी सिल्वा को संयुक्त राष्ट्र (वुमेन) ने खेल व अन्य क्षेत्रों में लैंगिक समानता की गुडविल एम्बेसडर बनाया है।

समाचार एजेंसी एफे ने यूएन वुमेन की कार्यकारी निदेशक फुम्जीले म्लाम्बो-कुका के हवाले से लिखा है, “मार्टा विएरा डी सिल्वा पूरे विश्व में महिलाओं व लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

उन्होंने कहा, “उनका सफर हमें बताता है कि प्रतिबद्धाता, प्रतिभा और दृढ़ता से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। खेल वैश्विक भाषा है जो सभी को प्रेरित करती है और हमें सीमाओं को पार कर एक करने में मदद करती है।”

32 साल की मार्टा को सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबाल खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने फीफा महिला विश्व कप में किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा गोल किए हैं। वह 2006 और 2010 में साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर भी चुना जा चुकी हैं।

मार्टा ने कहा, “यूएन वुमेन की गुडविल एम्बेसडर बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अपने काम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मैं कोशिश करूंगी की विश्व भर में महिलाओं और लड़कियों को पुरुषों के समान मौके मिलें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493