मिस्र में रेल दुर्घटना, 55 घायल

काहिरा, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र के गीजा प्रांत में शुक्रवार को रेल के पटरी से उतरने की घटना में 55 लोग घायल हो गए।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि बद्राशिन शहर में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

हालांकि, अभी इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिली है।

घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मिस्र में फरवरी के बाद से यह अब तक की सबसे गंभीर रेलवे दुर्घटना है।

मिस्र में इससे पहले 2002 में सर्वाधिक भयावह रेल दुर्घटना हुई थी, जिसमें 376 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493