विंबलडन : इस्नर को हराकर एंडरसन फाइनल में

लंदन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने ग्रैंड स्लैम इतिहास के सबसे लंबे सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका के जॉन इस्नर को 7-6 (8-6), 6-7 (5-7), 6-7 (9-11), 6-4, 26-24 से हराकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में एंडरसन ने पांचवें सेट में इस्नर के 13वें प्रयास को विफल करते हुए छह घंटे 36 मिनट के मैराथन मुकाबले में जीत दर्ज की।

छह फुट आठ इंच लंबे एंडरसन पहले सेट को टाइब्रेकर में ले गए, जहां उन्होंने एक सेट अंक बचाया। दूसरा सेट भी टाइब्रेकर में गया, जहां इस बार अमेरिकी खिलाड़ी ने बाजी मारी।

तीसरा सेट ऐसा लगा जैसे कि यह मैच का टर्निग पॉइंट साबित होगा, लेकिन इस्नर ने शानदार वापसी करते हुए टाइब्रेकर में यह सेट अपने नाम किया। हालांकि एंडरसन ने सर्विस ब्रेक गंवाने के बावजूद चौथा सेट अपने नाम किया।

एंडरसन ने पांचवें और अंतिम सेट में इस बार एक भी अंक नहीं गंवाया और पांववें सेट को जीतकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में कदम रख दिया।

विंबलडन में एकल वर्ग के इतिहास में यह अबतक का सबसे लंबा सेमीफाइनल मैच है। इतना लंबा मैच खेलने के बाद भी एंडरसन आखिरकार मैदान पर खड़े रहे।

वहीं इस्नर इससे पहले भी विंबलडन में ही 2010 में फ्रांस के निकोलस माउत के खिलाफ 11 घंटे पांच मिनट का मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493