ताजमहल के इर्द-गिर्द बनने वाले गीत यादगार बन जाते हैं : अमायरा

आगरा, 14 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘प्रस्थानम’ के लिए यहां ताजमहल में सह-अभिनेता अली फजल के साथ रोमांटिक गीत की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री अमायरा दस्तूर को उम्मीद है कि यह गीत ‘कैची’ होगा, क्योंकि इस स्मारक के इर्द-गिर्द बनने वाले सभी गीत यादगार होते हैं।

अमायरा ने कहा, “ताजमहल बिल्कुल आश्चर्यजनक है। मैं हमेशा सोचती थी कि ताज के बारे में इतना कुछ क्यों कहा जाता है और फिर मैंने इसे पहली बार अपनी आंखों से देखा और मैं पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गई। उन क्षेत्रों में शूटिंग करना, जहां पर्यटकों को भी जाने की अनुमति नहीं होती, सोने में सुहागा की तरह है।”

‘कुंग फू योगा’ की अभिनेत्री ने कहा, “ताजमहल के इर्द-गिर्द बने हर गीत की धुन यादगार बन जाती है, अब समय ही बताएगा कि इस गीत को कैसे आकर्षक और सुंदर बनाया जाए, हमें प्यार पर पूरा विश्वास है।”

ताजमहल में ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ की शूटिंग कर चुके अली ने कहा कि उनका दूसरा अनुभव पूरी तरह अलग था।

‘प्रस्थानम’ में संजय दत्त और सत्यजीत दुबे जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन भारतीय मूल के अमेरिकी निर्देशक देवा कट्टा कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493