मोरक्को में आईएस से जुड़े 7 संदिग्ध गिरफ्तार

रबात, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मोरक्को की सुरक्षा एजेंसियों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) समर्थित जिहादी तत्वों पर कार्रवाई करते हुए सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों की उम्र 22 से 32 साल के बीच है। इन्हें जौआयत चेख, उलाद तेमा और मराकेश से गिरफ्तार किया गया है।

मोरक्को की समाचार एजेंसी ‘एमएपी’ ने अधिकारियों हवाले से बताया कि संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं को गिरोह में शामिल कर रहे थे।

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि छापों के दौरान इनके पास से आईएस की प्रचार सामाग्री, धारदार हथियार और बिजली के तार बरामद हुए हैं।

ये लोग आईएस की एक आतंकवादी सेल से जुड़े हुए थे था जिसका पिछले साल अक्टूबर में फेज शहर में भंडाफोड़ हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493