मैं अब भी ग्रैंड स्लैम खिताबों की दावेदार हूं : सेरेना

लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। मां बनने के बाद टेनिस जगत में वापसी करने वाली अमेरिका की दिग्गज महिला खिलाड़ी सेरेना विलियम्सम ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के फाइनल में पहुंचकर स्वयं को अब भी ग्रैंड स्लैम खिताबों का दावेदार साबित किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सेरेना का कहना है कि यह उनकी वापसी की केवल शुरुआत है।

वल्र्ड नंबर-10 जर्मनी की एंजेलिके केर्बर ने शनिवार को सेरेना को 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से रोक दिया। केर्बर ने सात बार की विबंलडन विजेता सेरेना को महज एक घंटे पांच मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से खिताबी शिकस्त दी।

मैच के बाद सेरेना ने कहा, “इन दो सप्ताहों ने सच में मुझे दर्शाया है कि मैं अब भी प्रतिस्पर्धा कर सकती हूं। कुछ माह पहले मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं कहां हूं? मैं वापसी कैसे करूंगी? एक उम्मीद की रोशनी को देखने के लिए मैंने काफी लंबा सफर तय किया।”

सेरेना ने कहा, “मैं अब भी ग्रैंड स्लैम खिताबों की दावेदार हो सकती हूं। अभी तो यह मेरी वापसी की शुरुआत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493