जॉन मेयर ने बीबर, बाल्डविन की हॉट टब तस्वीर पर चुटकी ली

लॉस एंजेलिस, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गायक जॉन मेयर ने जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन की हॉट टब की एक तस्वीर पर चुटकी ली है।

इस जोड़े ने हाल ही में सगाई की है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के अनुसार, मेयर ने बीबर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक तस्वीर पर कमेंट किया है।

इस तस्वीर में बीबर और उनकी मंगेतर हॉट टब में एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।

जॉन (40) मेयर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा,”हॉट टब में फोटोग्राफर के साथ दिलचस्प तस्वीर।”

मेयर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा,”मैं खुद को इस हॉट टब में फोटोग्राफर की जगह पर रखकर सोच रहा हूं। सोच रहा हूं कि हॉट टब में बैठकर भी काम हो रहा है।”

बीबर ने हालांकि यह नहीं लिखा है कि उनकी और हैली की किस करते हुए तस्वीर किसने ली लेकिन यह तस्वीर संभवत: उनकी बाहामस यात्रा की है जहां पिछले सप्ताह दोनों ने सगाई की थी।

बीबर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मैं और मेरी प्रेमिका।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493