बैडमिंटन : थाईलैंड ओपन में खिताबी जीत से चूकीं सिंधु (लीड-1)

बैंकॉक, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को रविवार को थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के कारण वह अपने करियर के पहले थाईलैंड ओपन खिताब से चूक गईं।

वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु को फाइनल में उनकी चिर प्रतिद्वंद्वियों में से एक जापान की नोजोमी ओकुहारा ने मात दी। यह ओकुहारा का पहला थाईलैंड ओपन खिताब है।

वर्ल्ड नम्बर-8 ओकुहारा ने सिंधु को 50 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-15, 21-18 से मात दी।

पहले गेम में सिंधु ने खाता खोला, लेकिन इसके तुरंत बाद ही ओकुहारा ने भी अंक लेकर स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद, जापान की खिलाड़ी ने अंक बटोरने शुरू किए और चार अंकों की बढ़त लेकर सिंधु को 6-2 से पीछे कर दिया।

सिंधु ने ओकुहारा की बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन जापान की खिलाड़ी ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और पहला गेम 21-15 से जीत लिया।

दूसरे गेम में सिंधु ने ओकुहारा को अच्छी टक्कर दी। एक समय पर दोनों ने 9-9 से बराबरी कर ली थी। इसके बाद, दोनों का स्कोर आगे पीछे चलता रहा। अंत में फिर से दोनों ने 18-18 से बराबरी की।

यहां ओकुहारा ने सिंधु के थोड़ा ढीले पड़ने का फायदा उठाया और दो अंक हासिल करने के साथ ही दूसरा गेम 21-18 से जीतते हुए थाईलैंड ओपन खिताब अपने नाम कर लिया।

दोनों के बीच अब तक खेले गए 10 मैचों का स्कोर 5-5 से बराबर था, लेकिन ओकुहारा ने 11वां मैच जीतने के साथ ही 6-5 से बढ़त बना ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493