हैरी स्टाइल्स ने भावनात्मक भाषण से प्रशंसकों का आभार जताया

लॉस एंजेलिस, 16 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक हैरी स्टाइल्स ने यहां अपने पहले टूर के दौरान भावनात्मक भाषण में प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

‘साइन ऑफ द टाइम्स’ के गायक हैरी (24) ने यहां शनिवार को फोरम में अपने फाइनल शो ‘हैरी स्टाइल्स : लाइव ऑन टूर’ की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर कई हॉलीवुड सितारों ने हैरी का समर्थन किया। गायक की पूर्व प्रेमिका केंडल जेनर, हेयर स्टाइलिस्ट जेन एटकिन के साथ भीड़ के बीच झूमती नजर आईं। शो में शॉन मेंडिस, मेगन ट्रेनर और माइकल क्लिफोर्ड अदि मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

हैरी ने भावनात्मक भाषण में कहा, “मेरे जैसे लोगों के साथ यह अक्सर नहीं होता और मेरे इस काम से जुड़े होने की इकलौती वजह सिर्फ आप हैं। “

स्टाइल्स सितंबर से इस टूर पर हैं।

गायक ने कहा कि वह तहे दिल से प्रशंसकों का आभार जताते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493