सिमोन कॉवेल को और बच्चे नहीं चाहिए

लंदन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। संगीत उद्योग के दिग्गज सिमोन कॉवेल का कहना है कि उन्हें अब और बच्चे नहीं चाहिए।

कॉवेल को लगता है कि और बच्चों की चाह के लिए 58 की उम्र बहुत अधिक है। कॉवेल का चार साल का बेटा एरिक है।

सिमोन ने कहा,”मुझे नहीं लगता कि मेरे और बच्चे होंगे। मैं 58 साल का हूं और एरिक बहुत अद्भुत है।

सिमोन ने कहा कि एक पिता होने के नाते उन्हें अपने जीवन की प्राथमिकताओंऔर ²ष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली है।

उन्होंने कहा,”अब मैं अपनी जिंदगी को उसकी (बेटे) आंखों से देखता हूं और मजाकिया बात यह है कि यह बहुत आसान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493