सनी ने निशा के घर आने के 1 साल पूरे होने का जश्न मनाया

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोनी ने सोमवार को अपनी बेटी निशा के साथ उसके घर आने का एक साल पूरे होने का जश्न मनाया। सनी ने निशा को लातूर के एक गांव से 2017 में गोद लिया था।

सनी ने पति डेनियल वीबर के साथ अपनी और निशा की एक तस्वीर साझा की है।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक साल पहले हमारा जीवन बदल गया, जब हम आपको अपने घर लाए थे। आज आपको गोद लिए एक साल हो चुका है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि केवल एक साल बीता है। आप मेरे दिल और आत्मा का हिस्सा हो और दुनिया की सबसे सुंदर बच्ची हो। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं निशा कौर वीबर।”

सनी की अगली फिल्म ‘वीरमादेवी’ है, जो एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493