अमेरिका में जासूसी के आरोप में रूस की महिला गिरफ्तार

वाशिंगटन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में रूस की एक महिला को जासूसी के लिए गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मारिया बुटिना को रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

मारिया पर रूस सरकार के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है।

मारिया (29) वॉशिंगटन में रहती हैं और उन्हें सोमवार को संघीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां उन पर आधिकारिक तौर पर आरोप लगाए जाएंगे। वह बुधवार को अगली सुनवाई तक बिना किसी बॉन्ड के जेल में ही रहेंगी।

मारिया ने 2015 से फरवरी 2017 तक रूस के सेंट्रल बैंक के लिए काम किया था, जिस पर अमेरिकी वित्त विभाग ने अप्रैल में प्रतिबंध लगाया था।

अदालती दस्तावेजों के आधार पर सरकार का कहना है कि मारिया अमेरिका में रूस की एजेंट के तौर पर काम कर रही थी। उसने अमेरिकी राजनीतिक दलों और कंपनियों में पैठ बना ली थी और वह रूस के हित के लिए काम कर रही थी।

मारिया को रूस के हितों को बढ़ाने के लिए अमरीकी राजनीति में प्रभाव रखने वाले अमरीकियों से निजी संबंधों को इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए थे।

मारिया पर लगे आरोपों के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में अमेरिकी प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी थी जो अमेरिकी कानून के तहत अपराध है और इसके लिए पांच साल कैद तक की सजा हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के हेलसिंकी में द्विपक्षीय सम्मेलन के बाद मारिया को गिरफ्तार किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493