‘अमेरिकी मीडिया ने पुतिन को जरूरत से ज्यादा श्रेय दिया’

मॉस्को, 17 जुलाई (आईएएनएस)। रूसी पंक बैंड एवं कार्यकर्ता समूह पुस्सी रायट की एक सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का तानाशाही शासन वास्तव में उससे कहीं कम संगठित और प्रभावी है जितना कि अमेरिकी मीडिया द्वारा चित्रित किया गया है।

‘सुरक्षा कारणों के साथ साथ कलात्मकता के लिए’ मास्क पहने हुए नाड्या टोलोकोन्निकोवा ने सोमवार को सीएनएन को बताया कि पुतिन सरकार में अधिकतर अपनी खुद की संपत्ति को बढ़ाने के लिए देश के संसाधनों को हड़पने वाले भरे हुए हैं।

उन्होंने कहा, “अमेरिकी मीडिया राष्ट्रपति पुतिन और उनके सहयोगियों को जरूरत से ज्यादा श्रेय दे रही है क्योंकि उसे लगता है कि वे एक संगठित इकाई हैं।”

नाड्या ने कहा, “लेकिन, वे वैसे प्रभावी नहीं हैं। बात तो यह है कि वे ऐसे लोगों का एक समूह है, जो अपने धन के बारे में चिंता करता है। वे प्रभावी नहीं हैं।”

नाड्या को पुस्सी रायट की अन्य सदस्य के साथ 2012 में रूसी सरकार ने दो साल के लिए जेल में डाल दिया था। उन्हें मास्को के एक मुख्य गिरजाघर में पुतिन विरोधी प्रदर्शन गाना ‘पंक प्रेयर’ गाने के लिए जेल में डाला गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493