आस्ट्रेलिया में खेल सकते हैं पेशेवर फुटबाल उसेन बोल्ट

सिडनी, 17 जुलाई (आईएएनएस)। आठ बार के ओलम्पिक विजेता उसेन बोल्ट आस्ट्रेलिया से अपने पेशेवर फुटबाल करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 साल का यह पूर्व फर्राटा धावक आस्ट्रेलियाई लीग के क्लब सेंट्रल कोस्ट मैरिसनर्स से छह सप्ताह के करार पर बात कर रहे हैं।

क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शॉन मिएललेकैम्प ने कहा है कि वह चार महीने से बोल्ट को तैयार करने में लगे हैं और हो सकता है कि वह आने वाले सीजन में क्लब के लिए खेलें।

वहीं, फुटबाल एजेंट टोनी रैलिस ने कहा है कि करार तय मूल्यों पर आधारित होगा। उन्होंने स्काइ स्पोटर्स रेडियो से बात करते हुए कहा कि बोल्ट को लेकर अभी बातें चल रही हैं।

उन्होंने कहा, “सेंट्रल कोस्ट मैरिनर्स ने अपनी जेब पर काफी बड़ा दवाब डाला है और 70 फीसदी वेतन की गांरटी दी है।”

पिछले साल संन्यास लेने वाले बोल्ट ने कई बार फुटबाल के प्रति अपने प्रेम को जाहिर किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493