नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सीक्रेट टेम्पटेशन ने यहां महिलाओं के लिए विशेष डियोड्रेंट ‘डिजायर’ लॉन्च किया। साथ ही डियोड्रेंट निर्माता कंपनी ने अपने रोमांस, मिस्ट्री, अफेयर, प्ले और पैशन नाम के पांच फ्रेगनेंस वाले डियोड्रेंट को नए क्लेवर में पेश किया।
डियोड्रेंट ‘डिजायर’ में नशीले तुर्की गुलाबों, फूलों की खुशबू से भरपूर जर्मेनियम और प्रभावशाली मस्क को मिलाया गया है। मैकनोर का यह 150 मिलीलीटर डियोड्रेंट 17 जुलाई से दिल्ली के बाजारों में उपलब्ध होगा।
सीक्रेट टेम्पटेशन के एमडी नरेंद्र कुमार डागा ने कहा, “‘डिजायर’ में नशीले तुर्की गुलाबों, फूलों की खुशबू से भरपूर जर्मेनियम और प्रभावशाली मस्क को मिलाया गया है, जिन्हें महिलाओं का पसंदीदा फ्रेगनेंस कहा जाता है। साथ ही मैंने खुशबुओं के प्रति अपनी चाहत को कभी नहीं छोड़ा। अगर सपनों को भरोसे और दृढ़ विश्वास से पूरा करने की कोशिश की जाए, तो विचारों को वास्तविकता में बदलना संभव हो जाता है।”
सीक्रेट टेम्पटेशन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय श्रीवास्तव ने कहा, “सीक्रेट टेम्पटेशन देश में डियोड्रेंट निर्माताओं में दूसरे नंबर पर है और उम्मीद है और यह अपनी मनमोहक खुशबू और ब्रांड की नई विचारधारा से डियोड्रेंट उद्योग का स्तर और ऊंचा उठाने में मदद करेगा।”
dharmpath.com dharmpath