शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 196 अंक ऊपर (राउंडअप)

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 196.19 अंकों की तेजी के साथ 36,519.96 पर और निफ्टी 71.20 अंकों की तेजी के साथ 11,008.05 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 67.22 अंकों की तेजी के साथ 36,390.99 पर खुला और 196.19 अंकों या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 36,519.96 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,549.55 के ऊपरी और 36,261.78 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। एसबीआईएन (2.98 फीसदी), सनफार्मा (2.97 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.70 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.66 फीसदी) और टाटा स्टील (2.54 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे – हिंदुस्तान यूनिलीवर (4.00 फीसदी), भारती एयरटेल (1.14 फीसदी), इंडसइंड बैंक (0.94 फीसदी), आईटीसी (0.63 फीसदी) और इंफोसिस (0.42 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 322.34 अंकों की तेजी के साथ 15,376.11 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 176.18 अंकों की तेजी के साथ 15,966.18 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.8 अंकों की तेजी के साथ 10,939.65 पर खुला और 71.20 अंकों या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 11,008.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,018.50 के ऊपरी और 10,925.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (2.19 फीसदी),धातु (1.19 फीसदी), ऊर्जा (1.84 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.52 फीसदी) और बैंकिंग (1.43 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.80 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.07 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,442 शेयरों में तेजी और 1,123 में गिरावट रही, जबकि 155 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493