एचपी ने शक्तिशाली वर्कस्टेशन लांच किया

सिंगापुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। एचपी इंक ने बुधवार को अपने एंट्री वर्कस्टेशन के ‘जेड’ लाइन अप का अनावरण किया, जो उच्च प्रदर्शन वाले कामों के लिए बनाया गया है।

सिंगापुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। एचपी इंक ने बुधवार को अपने एंट्री वर्कस्टेशन के ‘जेड’ लाइन अप का अनावरण किया, जो उच्च प्रदर्शन वाले कामों के लिए बनाया गया है।

यह डिवाइस प्रोडक्ट डिजानरों, आर्किटेक्टों, क्रिएटिव पेशेवरों, ऑरिजिनल इक्विपमेंट निर्माताओं (ओईएम), शिक्षाविदों और वित्तीय कामगारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

एचपी इंक के उपाध्यक्ष (वैश्विक वर्कस्टेशन उत्पाद प्रबंधन और जीटीएम) कारोल हेस ने बताया, “क्रिएटिव पेशेवरों और अन्य पॉवर यूजर्स से जो चीज हमें सबसे ज्यादा सुनने को मिलती थी, वह यह थी कि उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उच्च प्रदर्शन वाले पीसी बनाने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “हमारा नया एचपी जेड वर्कस्टेशन पोर्टफोलियो ने उनकी मांग को पूरा किया है, जो दुनिया का सबसे शक्तिशाली एंट्री वर्कस्टेशन है।”

एंट्री वर्कस्टेशन में एचपी जेड2 मिनी, जेड2 स्मॉल फार्म फैक्टर और एचपी जे2 टॉवर व एचपी एलीटडेस्ट 800 वर्कस्टेशन संस्करण शामिल है, जो कि दुनिया के सबसे ज्यादा सुरक्षित और प्रबंधित वर्कस्टेशंस हैं।

कंपनी ने कहा कि एचपी के सभी जे2 वर्कस्टेशन अब थंडरबोल्ट के साथ जुड़े होंगे, ताकि डिवाइसों के बीच तेज कनेक्शन हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493