तेहरान, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी संग बैठक के लिए आठ बार अनुरोध किया है।
ईरान के राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ महमूद वेजी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वेजी ने कहा कि सितंबर 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए रूहानी के न्यूयॉर्क दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह अनुग्रह किए।
हालांकि उन्होंने इन अनुग्रहों पर रूहानी की प्रतिक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
गौरतलब है कि सितंबर 2013 में रूहानी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 68वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान फोन पर वार्ता की थी। यह दोनों देशों के प्रमुखों के बीच तीन दशकों से अधिक समय में अब तक हुई उच्चस्तरीय वार्ता थी।
dharmpath.com dharmpath