ब्राजील सेरी-ए लीग में साओ पाउलो ने फ्लामेंगो को हराया

रियो डी जनेरियो, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मिडफील्डर एवर्टन की ओर से दूसरे हाफ में किए गए हेडर गोल के दम पर साओ पाउलो ने ब्राजील सेरी-ए लीग में खेले गए अवे मैच में फ्लामेंगो को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच यह मैच बुधवार रात को माराकाना स्टेडियम में खेला गया।

इस जीत के दम पर साओ पाउलो क्लब 20 टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, वहीं फ्लामेंगो पहले स्थान पर बरकरार है।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मौका हासिल करते हुए 48वें मिनट में एवर्टन ने रोजास की ओर से मिले पास को हेडर के जरिए फ्लामेंगो के गोल पोस्ट पर पहुंचाया और अपनी टीम का खाता खोला।

अपने अच्छे डिफेंस से साओ पाउलो ने फ्लामेंगो को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में उसने 1-0 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493