भूमि ‘स्टार’ नाम मिलने से उत्साहित

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का नाम ‘स्टार’ रूप में पंजीकृत हुआ है और उन्होंने वादा किया है कि ‘यह सितारा’ चमकता रहेगा।

भूमि ने ट्वीट, “मैं एक स्टार हूं और यहीं वजह है कि आप सब मुझे प्यार करते हैं। भूमि पेडनेकर ने मेरा दिन बना दिया। मैं आपके प्यार और विश्वास से अभिभूत हूं। यह सितारा चमकता रहेगा उज्‍जवल होगा।”

अपनी पोस्ट के साथ, उन्होंने इंटरगैलेक्टिक स्टार डाटाबेस से ‘सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्री’ पर अपलोड किया।

बयान के मुताबिक, “इंटरगैलेक्टिक स्टार डाटाबेस नंबर आईएसडी0411819 को द भूमि स्टार के रूप में पहचाना जाता है। यह लिस्टिंग इंटरगैलेक्टिक स्टार डाटाबेस के साथ दर्ज की जाएगी और सदस्य इस जानकारी की भविष्य के प्रकाशनों के बारे में जागरूक रहें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493