टीवी शो के लिए रफ्तार का रैप

मुंबई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रैपर रफ्तार अपने पहले टेलीविजन धारावाहिक ‘पापा बाय चांस’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इसके प्रोमो के लिए एक रैप भी रिकार्ड कराया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आएगा।

‘एमटीवी रोडीज’ के लिए भी पहचाने जाने वाले रफ्तार ने आईएएनएस से कहा, “एक फिक्शन टीवी शो के लिए यह मेरा पहला सहयोग है और मुझे स्टार भारत (चैनल) के साथ सहयोग से खुशी है क्योंकि इसने कुछ नया सीखने का मौका दिया है।”

उन्होंने ‘पापा बाय चांस’ के पहले प्रोमो के लिए रैप रिकार्ड कराया है।

उन्होंने कहा, “मैंने रैप की रिकॉर्डिग का पूरी तरह आनंद लिया क्योंकि इसके बोल ‘पापा बाय चांस’ के मुख्य किरदार युवान को परिभाषित करते हैं। रैप का टोन बेहद आकर्षक है और मुझे विश्वास है कि लोग इसे बार-बार देखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493