फुटबाल : बेतिस ने स्पोर्टिग को 1-1 से ड्रॉ पर रोका

कार्टाया (स्पेन), 19 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल बेतिस ने सीजन से पहले खेले गए दोस्ताना मैच में अंतिम 10 मिनट में आठ खिलाड़ियों से खेलने वाले पुर्तगाल के फुटबाल क्लब स्पोर्टिग ब्रागा को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बेतीस ने सल्वाडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा हालांकि टीम की आक्रामण पंक्ति संघर्ष करती दिखी।

मेहमानों के पास मैच का पहला मौका दूसरे मिनट में आया। पाउलिंहो के इस प्रयास को बेतिस के गोलकीपर ने रोक दिया। बेतिस ने स्पोर्टिंग के गोलकीपर की कड़ी परीक्षा ली लेकिन गोल नहीं कर सकी।

बेतिस के डिफेंस में चूक का पाउलिंहो ने फायदा उठाया और स्पोर्टिक को 38वें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद स्पोर्टिग के ब्रानू वियाना को दूसरा येलो कार्ड मिला जिससे उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

बेतिस ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल दाग। 58वें मिनट में क्रिस्टियन टेलो ने टीम को शानदार शॉट से बराबरी पर पुहंचा दिया। उसने 67वें मिनट में बढ़त ले ली होती, लेकिन रिकाडरे होर्ता का शॉट पोस्ट से टकरा कर वापस आ गया।

मैच के अंतिम-10 मिनट में काफी नाटक हुआ। स्पोर्टिग के जाआओ नोवाइस को रेड कार्ड मिला जिसके विरोध में टीम ने खेलने से मना कर दिया। आठ मिनट बाद स्पोर्टिग ने अंतत: खेलने का फैसला किया लेकिन वो सिर्फ आठ खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतरी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493