न्यूयॉर्क, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के मिसौरी में एक पर्यटक नौका पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
सीएनएन के मुताबिक, साउदर्न स्टोन काउंटी फायर प्रोटेक्शन के प्रवक्ता एरिक नीलसन ने कहा कि यह हादसा ब्रान्सन के पास टेबल रॉक लेक पर गुरुवार को हुई।
नीलसन ने कहा,”जब नौका पलटी तब इसमें 20 से अधिक लोग सवार थे।”
उन्होंने कहा,”कई बार आंधी चली, लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि क्या इससे अवरोध उत्पन्न हुआ।”
राइड द डक्स ब्रानसन की मूल कंपनी रिपले एंटरटेनमेंट की प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों के संपर्क में है।
घटना की जांच और बचाव कार्यो के लिए विभिन्न एजेंसियों के गोताखोर घटनास्थल पर हैं।
अस्पताल की प्रवक्ता कैलिन मैक्कॉनेल ने कहा कि कॉक्सहेल्थ मेडिकल सेंटर में छह मरीजों का इलाज किया गया। हालांकि, घायलों को किस तरह की चोटें आई हैं, अभी इस पर कोई जानकारी नहीं मिली है।
फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
dharmpath.com dharmpath